चंडीगढ़। हरियाणा के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद एक जुलाई को स्कूल खुलेंगे। हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने सभी उपायुक्त और डायरेक्टर सेकेंडरी एजुकेशन (डीईओ) को अधिकार दिया है कि वे लू चलने या गर्मी बढ़ने पर स्कूलों के समय में बदलाव कर सकते हैं। गर्मी ज्यादा बढ़ने पर स्कूलों का समय सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया जा सकता है। ब्यूरो