फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अभय ने कहा, गद्दारों को नहीं लगाने देंगे चाैटाला की फोटो, जाएंगे चुनाव आयोग व सुप्रीम कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चाैटाला का बयान आया सामने
विज्ञापन

चंडीगढ़। इनेलो और जजपा के बीच कभी भी कानूनी लड़ाई शुरू हो सकती है। स्वर्गीय ओम प्रकाश चाैटाला की फोटो पोस्टर पर लगाने का एलान जजपा कर चुकी है। इनेलो और जजपा के बीच इसी मुद्दे पर वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है। अब यह विवाद लंबा खींचने के साथ ही केंद्रीय चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट तक जा सकता है। दरअसल, अभय सिंह का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने जजपा के खिलाफ आगामी लड़ाई का पूरा खाका बताया।
विज्ञापन

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चाैटाला ने अपने बयान में जजपा को फिर से घेरा है। साथ ही दावा किया है कि जिन लोगों ने स्वर्गीय ओम प्रकाश चाैटाला के जीवित रहते हुए मान-सम्मान नहीं दिया और कभी भी इस तरह से पोस्टर में फोटो उपयोग नहीं किया, अब वही फोटो लगा रहे हैं। एक बार फिर से अपने बयान में जजपा को गद्दार बताते हुए इनेलो के संस्थापक होने के नाते जजपा कभी भी ओम प्रकाश चाैटाला के फोटो का पोस्टर में इस्तेमाल नहीं कर सकती। यदि ऐसा हुआ तो हम केंद्रीय चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे, वहां भी कोई सुनवाई नहीं होती है तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हमारे कार्यकर्ता भी जजपा को ऐसा करने से रोकेंगे, जरूरत पड़ी तो हम सख्ती से भी पेश आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें