फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 15 अगस्त तक हिसार के आयुष अस्पताल का उद्घाटन, नूंह का यूनानी कॉलेज मार्च 2027 तक होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रमुख परियोजनाओं की समय सीमा तय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रमुख परियोजनाओं की समय सीमा तय कर दी है। इसके तहत हिसार जिले के मय्यड़ स्थित राजकीय आयुष अस्पताल का उद्घाटन 15 अगस्त तक करने और नूंह के अकेहड़ा स्थित राजकीय यूनानी महाविद्यालय एवं अस्पताल को मार्च 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। यह फैसला स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में आयुष विभाग की सभी प्रमुख निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि मय्यड़ स्थित राजकीय आयुष अस्पताल में ओपीडी सेवाएं पहले से संचालित हैं। इस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अग्नि सुरक्षा से जुड़े कार्य जल्द पूरे करने, आवश्यक स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने व आईपीडी सेवाएं भी शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। नूंह के अकेहड़ा स्थित राजकीय यूनानी महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण कार्य के साथ-साथ चिकित्सा उपकरणों की खरीद और स्टाफ भर्ती की प्रक्रिया भी समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। अंबाला के चांदपुरा स्थित राजकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय एवं अस्पताल की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि 31 जुलाई तक नए टेंडर जारी किए जाएंगे व 31 अगस्त तक कार्यादेश देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा नारनौल के पट्टीकरा स्थित बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल में प्रस्तावित आयुष वेलनेस सेंटर के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए राज्य के उद्योगों को कार्यस्थलों पर योग ब्रेक शुरू करने संबंधी परामर्श जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें