फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 7 गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया ठिकाना, 4.23 करोड़ से बनेंगे भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी, पलवल और जींद में 6 उप-स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण को मिली मंजूरी
विज्ञापन



चंडीगढ़। हरियाणा के गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए सरकार ने 423.48 लाख रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके तहत भिवानी, पलवल और जींद में छह उप स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन बनाए जाएंगे जबकि नूंह जिले के साकरस गांव में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की योजना है। सिरसा के रानियां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के अनुसार जिन छह उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन बनाए जाने हैं वे पहले से संचालित हैं और वहां जरूरी स्टाफ भी उपलब्ध है। अब इनके लिए स्थायी भवन तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

भिवानी के राजगढ़ और कलिंगा-द्वितीय, पलवल के मंगोरका और गदपुरी तथा जींद के देवराड़ और ढरोली गांवों में नए भवन बनाए जाएंगे। सिरसा जिले के रानियां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के लिए जमीन समतल करने और इंटरलॉक पेवमेंट ब्लॉक लगाने का काम भी मंजूर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें