फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: स्वास्थ्य मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के चंडीगढ़ स्थित आवास पर बुधवार को लोगों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने समस्याओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

प्रदेशभर से आए लोगों ने मंत्री के समक्ष स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी योजनाओं के लाभ, बिजली-पानी की व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय विकास कार्यों से संबंधित अपनी शिकायतें रखीं। मंत्री राव ने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार निरंतर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें