फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा की अंतरिक्ष तकनीक को विश्व स्तर पर मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों और आमजन के हित में विकसित जियोस्पेशियल सिस्टम के लिए नीदरलैंड्स में मिला ग्लोबल अवार्ड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा ने तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम में आयोजित जियोस्पेशियल वर्ल्ड फोरम 2026 में हरियाणा को जियोस्पेशियल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र द्वारा विकसित नागरिक सेवा आधारित आधुनिक जियो प्रणाली के लिए मिला है।
विज्ञापन


यह तकनीक किसानों को फसल निगरानी, उत्पादन आकलन, जल प्रबंधन, फसल अवशेष नियंत्रण और भूमि उपयोग जैसी सेवाएं उपलब्ध करा रही है। इससे हर सीजन में 15 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताते हुए हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (हरसैक) की टीम को बधाई दी। हरसैक निदेशक डाॅ. सुल्तान सिंह ने कहा कि यह सम्मान दूरदर्शी नेतृत्व, प्रोत्साहन एवं जन केंद्रित नीतियों का परिणाम है। इस सम्मान से हरियाणा की पहचान डिजिटल कृषि, वैज्ञानिक योजना और तकनीकी गवर्नेंस में अग्रणी राज्य के रूप में और मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें