फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: भर्ती प्रक्रिया में धांधली के खिलाफ इनेलो का प्रदर्शन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
- एचपीएससी दफ्तर पंचकूला के बाहर प्रदेश के युवाओं की अनदेखी का किया जाएगा विरोध
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में ग्रुप-बी की सरकारी नौकरियों में प्रदेश के युवाओं की अनदेखी और भर्ती प्रक्रिया में धांधली के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) 18 मई को सुबह 11 बजे पंचकूला स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) कार्यालय के सामने प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन करेगा। पार्टी का आरोप है कि योग्य हरियाणवी युवाओं को अयोग्य घोषित कर नौकरियों में भाजपा शासित अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा रही है जिससे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है।

यह प्रदर्शन इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में होगा। इसमें प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, युवा नेता कर्ण चौटाला, विधायक अर्जुन चौटाला व विधायक आदित्य देवीलाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। राज्य, जिला, हलका और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी बड़ी संख्या में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद दोपहर 2 बजे इनेलो मुख्यालय चंडीगढ़ में महिला प्रकोष्ठ की बैठक और 3 बजे युवा प्रकोष्ठ, आईएसओ व सोशल मीडिया सेल की बैठक आयोजित होगी जिसमें संगठन को और मजबूत करने की रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें