फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा यूथ कांग्रेस का कमाल: कुछ माह पहले मारी गई हिमानी नरवाल को बनाया प्रदेश सचिव, भाजपा ने कहा-शर्मनाक

Tue, 17 Jun 2025 05:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एक मार्च की सुबह सांपला बस स्टैंड के पास सूटकेस में 22 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता विजय नगर निवासी हिमानी नरवाल का शव मिला था। हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थी।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हिमानी - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा यूथ कांग्रेस चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया है। पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया हरियाणा प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रधान बन गए हैं। औपचारिक घोषणा इंटरव्यू की प्रकिया के बाद होगी। 
विज्ञापन


मरने के बाद हिमानी नरवाल बनी प्रदेश सचिव

वहीं यूथ कांग्रेस के चुनाव में एक अजीब बात सामने आई है। हिमानी नरवाल रिजल्ट के हिसाब से प्रदेश सचिव चुनी गई है। हिमानी नरवाल का कई महीने पहले मर्डर हो चुका है।

यह भी पढ़ें: Kamal Kaur Murder: हत्या से पहले दुष्कर्म हुआ या नहीं... पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाैंकाने वाला खुलासा

भाजपा ने कहा-शर्मनाक

वहीं भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- कांग्रेस नीति, नेतृत्व और संवेदनहीन हो चुकी है। कांग्रेस को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की स्थिति की नहीं कोई जानकारी नहीं है। पहले स्वर्गवासी रघबीर सैनी को बैठक में बुलाया और अब मृतक हिमानी नरवाल को प्रदेश सचिव बनाकर उसका भद्दा मजाक बनाया है। शर्मनाक कांग्रेस
विज्ञापन

 
विज्ञापन

हरियाणा युवा कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने दिल्ली में सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की। इस दौरान हुड्डा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें