फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Job: हरियाणा में 10 हजार युवाओं को नौकरी देने की तैयारी, बस दो हफ्ते का इंतजार; इस ग्रुप के भरे जाएंगे पद

Fri, 13 Jun 2025 05:36 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

परिणाम घोषित हो जाए तो युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। तीन जून को युवाओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी और जो परीक्षाएं हो चुकी हैं उनका परिणाम घोषित करने की मांग की थी। 
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी देने की तैयारी में है। आयोग से लंबे समय से परिणाम घोषित करने की मांग हो रही है। इस संबंध में प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवा आयोग के चेयरमैन से भी मिल चुके हैं। अब आयोग 30 जून तक परिणाम घोषित करने की तैयारी में है।

विज्ञापन

7596 पदों के लिए डी-ग्रुप के लिए केवल परिणाम घोषित होना शेष 
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह से 10 जून को सैकड़ों युवाओं ने मुलाकात की थी और उन्होंने जल्द परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया था। गोहाना के आकाश और रितिक ने बताया कि 7596 पदों के लिए डी-ग्रुप के लिए केवल परिणाम घोषित होना शेष है, बाकी सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। 

परिणाम घोषित होने पर मिलेगी बड़ी राहत
परिणाम घोषित हो जाए तो युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। तीन जून को युवाओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी और जो परीक्षाएं हो चुकी हैं उनका परिणाम घोषित करने की मांग की थी। 
 
विज्ञापन

इन पदों पर रुकी हुई हैं भर्तियां
बहादुरगढ़ के आकाश कुमार ने बताया कि स्टेनो के लिए ग्रुप-सी और ग्रुप सी के परिणाम घोषित होने का भी आश्वासन मिला है। तीन जून को चेयरमैन से मुलाकात हुई थी। इन पदों की संख्या करीब 11500 है। इसी तरह से 2024 में हरियाणा पुलिस के लिए फॉर्म भरे गए थे। पुलिस के 5600 पदों के अलावा ड्राफ्टमैन आदि पदों की भर्तियां भी रुकी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें