फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ने जीता खिताब: नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष और महिला टीम का शानदार प्रदर्शन

Wed, 10 Sep 2025 09:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पिछले तीन वर्षों से लगातार नेशनल वुमेन सिंगल्स का खिताब हरियाणा के नाम रहा है। इसके अलावा बीते वर्ष नेशनल चैंपियनशिप और नेशनल गेम्स में भी हरियाणा की महिला टीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में हरियाणा की पुरुष और महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने दिल्ली को 3-0 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन (एचबीए) के महासचिव अजय कुमार सिंघानिया ने बताया कि खिलाड़ियों ने उम्मीद के मुताबिक बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक बार फिर हरियाणा का दबदबा कायम रखा। एचबीए के प्रधान देवेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) ने भी इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी देश-विदेश में लगातार राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

हरियाणा की पुरुष टीम में गगन, मनराज सिंह, गौतम अरोड़ा, मानव चौधरी, भारत राघव, आर्यन सप्पिया, मयंक राणा, आर्यन हुड्डा, पंकज और दिशांत अहलावत शामिल रहे। वहीं महिला टीम में उन्नति हुड्डा, अनमोल खरब, देविका सिहाग, गरिमा कुंडू, सानवी अनेजा, अपूर्वा, साक्षी गहलावत, इशू मलिक, तन्नू मलिक और रिधि कौर तूर ने हिस्सा लिया। टीम का मार्गदर्शन कोच रवि सिंगला ने किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों से लगातार नेशनल वुमेन सिंगल्स का खिताब हरियाणा के नाम रहा है। इसके अलावा बीते वर्ष नेशनल चैंपियनशिप और नेशनल गेम्स में भी हरियाणा की महिला टीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया था। इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बैडमिंटन में हरियाणा की पकड़ बेहद मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें