फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Wed, 10 Sep 2025 09:19 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पहले दौर में 15 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे कॉलेजवार सूची वेबसाइट पर जारी होगी। उसी दिन से 16 अक्तूबर तक उम्मीदवार अपने लॉगिन से प्रोविजनल एडमिट लेटर डाउनलोड कर पाएंगे।
विज्ञापन
डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विस्तृत कार्यक्रम घोषित - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितम्बर 2025 से 12 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क जमा व आवेदन पत्र भर सकेंगे। इसके बाद 14 अक्तूबर को शेष आवेदन पत्र भरने की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


पहले दौर में 15 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे कॉलेजवार सूची वेबसाइट पर जारी होगी। उसी दिन से 16 अक्तूबर तक उम्मीदवार अपने लॉगिन से प्रोविजनल एडमिट लेटर डाउनलोड कर पाएंगे। चयनित विद्यार्थी 15 से 18 अक्तूबर तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर दाखिला सुनिश्चित करेंगे।

दूसरे दौर के लिए अभ्यर्थी 21 अक्तूबर को विकल्प बदल सकेंगे। इसके बाद 22 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे प्रवेश सूची जारी होगी। 22 से 23 अक्तूबर तक एडमिट लेटर डाउनलोड होंगे और 22 से 24 अक्तूबर तक कॉलेजों में दाखिला होगा।
विज्ञापन


तीसरे दौर में 26 अक्तूबर को विकल्प परिवर्तन की सुविधा मिलेगी। 28 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे सूची घोषित होगी, जिसके बाद 28 से 29 अक्तूबर तक एडमिट लेटर डाउनलोड किए जाएंगे। दाखिले की प्रक्रिया 28 से 30 अक्तूबर तक चलेगी।

शिक्षा विभाग ने बताया कि नियमित एवं ऑनलाइन प्रथम वर्ष की कक्षाएं 18 अक्तूबर से आरंभ होंगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले www.dedharyana.org अथवा www.scertharyana.gov.in पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। यदि अंतिम तिथि किसी अवकाश पर पड़ती है, तो उसे अगले कार्य दिवस तक बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें