फतेहाबाद की एसपी मोदी की जांच के बाद सरकार के आदेशानुसार एडीजीपी ममता सिंह के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की गई है। हालांकि, करीब डेढ़ महीना बीत जाने के बावजूद जांच कमेटी जांच रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंप पाई है।
हरियाणा में पुलिस विभाग के एक आला अधिकारी अपने महिला सहकर्मियों के साथ यौन शोषण के गंभीर आरोप में फंसे हुए हैं। हरियाणा महिला आयोग ने इस संबंध में हरियाणा पुलिस के महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले की जांच सौंपने को कहा है। साथ ही महिला आयोग ने संवेदनशील मामले की जांच में देरी के कारण सरकार और पुलिस विभाग दोनों की छवि खराब होने का हवाला पत्र में दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि एक जिले में मुख्य पुलिस अधिकारी पर महिला पुलिस कर्मियों ने गंभीर आरोप लगाए है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री से शिकायत की चिट्ठी वायरल होने के बाद मामला उजागर हुआ था। इसके बाद मामले की जांच एसपी आस्था मोदी को सौंपी गई थी।
फतेहाबाद की एसपी मोदी की जांच के बाद सरकार के आदेशानुसार एडीजीपी ममता सिंह के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की गई है। हालांकि, करीब डेढ़ महीना बीत जाने के बावजूद जांच कमेटी जांच रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंप पाई है।
विज्ञापन
अभी तीन दिन पहले राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने डीजीपी पर आरोपी आईपीएस को बचाने का आरोप लगाया था। इसके बाद से मामला काफी चर्चा में आ गया है।