फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: वीटा का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, शुक्रवार सुबह से लागू होंगे नए दाम

Fri, 13 Nov 2026 08:42 AM IST
Naveen अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. रामअवतार गर्ग ने बताया कि प्लांटों में किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में वीटा ने दूध के दामों में दो से चार रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें शुक्रवार सुबह से लागू होंगी। फुल क्रीम और स्टैंडर्ड श्रेणी का दूध चार रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है, जबकि टोंड और डबल टोंड दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन


वीटा के नए रेट के अनुसार, फुल क्रीम दूध अब 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पहले इसकी कीमत 72 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह स्टैंडर्ड दूध के दाम 66 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए हैं। टोंड दूध अब 60 रुपये के बजाय 62 रुपये प्रति लीटर और डबल टोंड दूध 54 रुपये के बजाय 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. रामअवतार गर्ग ने बताया कि प्लांटों में किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आम जनता पर इसका अधिक बोझ न पड़े, इसके लिए सामान्य पशुपालकों को पांच रुपये प्रति लीटर और सीएम पैक्स से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को 10 रुपये प्रति लीटर अनुदान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें