फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: 26 साल पुराने हत्याकांड में दो भाइयों को बरी करने का फैसला बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
-जमीन विवाद में भाई की हत्या का आरोप साबित नहीं कर पाई हरियाणा पुलिस
विज्ञापन

-हाई कोर्ट ने कहा- संदेह कितना भी गहरा हो, सबूत की जगह नहीं ले सकता

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। करीब 26 साल पुराने हत्याकांड में दो भाइयों को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से भी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने बृजेश और सतबीर को बरी करने के निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए हरियाणा सरकार की अपील खारिज कर दी। दोनों पर जमीन विवाद के चलते अपने भाई उर्जेश की हत्या करने का आरोप था। अदालत ने कहा कि केवल संदेह या परिस्थितियों के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की कड़ी इतनी मजबूत होनी चाहिए कि उससे अपराध साबित हो सके।
विज्ञापन



हाई कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में नाकाम रहा। अदालत ने निचली अदालत के 29 अप्रैल 2003 के फैसले में हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया। मामला 19 अक्तूबर 2000 का है। गुरुग्राम में राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर गांव शिकोहपुर के पास अपने घर के सामने एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान उर्जेश के रूप में हुई थी। पुलिस को उसके पास से पहचान पत्र और हरियाणा रोडवेज का पास मिला था। उर्जेश के पिता कुलवंत सिंह ने शुरुआती बयान में किसी पर हत्या का संदेह नहीं जताया था। हालांकि उसी दिन बाद में दिए गए पूरक बयान में उन्होंने अपने बेटे बृजेश का नाम लिया। अभियोजन पक्ष का दावा था कि पिता की जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद था और इसी रंजिश में उर्जेश की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दावा किया था कि दोनों भाइयों ने सुरजीत सिंह के सामने हत्या की बात कबूल की थी। उनकी निशानदेही पर रस्सी, कार और मृतक की चप्पलें बरामद होने तथा मृतक को आखिरी बार उनके साथ देखे जाने की गवाही भी पेश की गई थी। अदालत ने गौर किया कि जमीन का बंटवारा वर्ष 1997 में ही हो चुका था और दोनों भाइयों को उनके हिस्से का कब्जा भी मिल गया था। ऐसे में जमीन विवाद को हत्या का कारण बताने का दावा विश्वसनीय नहीं लगा। एक गवाह मुकेश कुमार अपने पहले हलफनामे में कह चुका था कि वह दोनों भाइयों को नहीं जानता और वे कभी उसके ढाबे पर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें