फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: विधानसभा अध्यक्ष ने टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए विधायकों से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की अपील की। विधायकों से संसदीय प्रणाली में निरंतर सुधार को एक अति-आवश्यक लेकिन कठिन और धीमी प्रक्रिया बताया। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए जा रहे ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को सदन को संबोधित करते हुए संसदीय प्रणाली के सुधारों के जनक विठ्ठलभाई जे. पटेल के समय से इस सुधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। कल्याण ने टीबी मुक्त भारत के अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए सभी वर्गों का सहयोग की आवश्यकता है। जनप्रतिनिधि के तौर पर विधायकों का समर्थन उनके निर्वाचन क्षेत्र की जनता पर प्रभावी व कारगर सिद्ध होगा। इसलिए हम सभी को जनता के हित में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में टीबी उन्मूलन व इसकी रोकथाम के लिए जन-भागीदारी का अभियान चलाना चाहिए, इससे हम अपने प्रदेश को टीबी मुक्त हरियाणा बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें