फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: अब एआई से होगी विधानसभा कार्यवाही की रिकाॅर्डिंग व अनुवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा : विस अध्यक्ष ने सदन में दी जानकारी, मानसून सत्र के बाद अधिकारी-कर्मचारी किए जाएंगे प्रशिक्षित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही जल्द ही एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) पर आधारित होगी और अनुवाद भी इसी व्यवस्था के तहत होगा। इसके लिए लोकसभा की सहमति मिल चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में यह जानकारी दी। सत्र के बाद एआई आधारित रिकाॅर्डिंग और अनुवाद को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सदन को संबोधित करते हुए लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा की कार्यवाही को लेकर आगामी तैयारियों की जानकारी दी। अध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा विधानसभा सचिवालय सेवा नियम-1981 में संशोधन किया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार के पूर्व विधि एवं न्याय सचिव डॉ. केएन चतुर्वेदी की सेवाएं ली जा रही हैं। उन्हें वरिष्ठ विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। कल्याण ने कि प्रधानमंत्री के एक राष्ट्र-एक विधान मंडल के दृष्टिकोण के तहत और पटना सम्मेलन के प्रस्ताव के अनुसार भारत के संविधान के सिद्धांतों और विशेषताओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य होगा। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग, पंचायती राज, सहकारिता, युवा, महिला, शिक्षा, डीआईपीआर विभागों के सहयोग से हरियाणा में राज्य स्तरीय सम्मेलन किए जाएंगे। साथ ही विधानसभा की पत्रिका का प्रकाशन दोबारा शुरू किया जाएगा। विधानसभा में डिजिटल और प्रिंट गैलरी स्थापित करने की भी योजना तैयार की जाएगी। यूटी प्रशासन से इसके लिए अनुमति मांगी गई है। गैलरी में संसदीय प्रणाली को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही एमएलए हॉस्टल का विस्तार और नई डिस्पेंशरी की योजना भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें