फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने 44 व हमने 203 नौकरी दी : गौतम इंस्पेक्टर-डीएसपी कितने बनाएं : भूपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
-कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव को लेकर चर्चा में पक्ष-विपक्ष का हमला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक इंदुराज सिंह नरवाल के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर सदन में बोलते हुए खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने 10 वर्ष में 40 खिलाड़ियों को नौकरी दी जबकि भाजपा सरकार में 231 नौकरियां ऑफर हुई थी जिनमें 203 खिलाड़ियों को नौकरी दी गई है। इस पर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने पूछा कि इनमें कितने इंस्पेक्टर और डीएसपी बनाएं जिस पर खेलमंत्री ने जवाब टाल दिया।
विज्ञापन


खेल मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि 2014-15 से अब तक 16409 खिलाड़ियों को 641.08 करोड़ रुपये नकद इनाम दिए जा चुके हैं। ओलंपिक पैरालम्पिक, एशियन, पैरा एशियन गेम्स और कई अन्य चैंपियनशिप में पदक जीतने वालों को नगद इनाम व नौकरियां देने में भेदभाव और वादाखिलाफी नहीं की जा रही है। नरवाल ने कहा कि वह मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं है। हुड्डा के कार्यकाल में पदक लाओ, नौकरी पाओ की नीति भाजपा सरकार ने समाप्त कर दी जबकि ये नीति यूपी में लागू है। उन्होंने कहा कि पदक विजेता 10 खिलाड़ियों को नौकरी नहीं मिली, फिर वे हाईकोर्ट गए। कोर्ट से आदेश होने के बावजूद नौकरी के लिए भटक रहे हैं। मंत्री ने कहा कि नियमों के तहत सभी को नौकरी व पुरस्कार राशि मिलेगी। मंत्री ने बताया कि कांग्रेस सरकार में ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को 5 करोड़, रजत विजेता को 3 करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर 2 करोड़ रुपये का इनाम और ओलंपिक में भागीदार को 11 लाख दिए जाते थे जबकि मौजूदा सरकार में ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने पर खिलाड़ी को क्रमशः 6, 4 व ढाई करोड़ का इनाम और ओलंपिक में भागीदार को 15 लाख रुपये दिए जाते हैं। इसी तरह कांग्रेस की सरकार में एशियन गेम्स में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 2 करोड़, 1 करोड़ व 50 लाख और भागीदार खिलाड़ी को 5 लाख रुपये दिए जाते थे जबकि मौजूदा सरकार में 3 करोड़, 1.50 करोड़ व 75 लाख रुपये और भागीदार खिलाड़ी को साढ़े सात लाख रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें