फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर सीएम ने की हुड्डा की तारीफ, कहा-वे गहन प्रशासनिक समझ के प्रतीक

विज्ञापन
विज्ञापन
हुड्डा ने भी कहा-राजनीति में मतभेद हो सकते हैं मनभेद नहीं
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुने जाने पर बधाई दी और उनका स्वागत कर नई परंपरा की शुरुआत की। सीएम की इस पहल का हुड्डा ने भी स्वागत किया। कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं। लोकहित में मनभेद नहीं होने चाहिए। विपक्ष की ओर से वे केवल राजनीतिक मतभेद तक ही अपने आपको सीमित रखेंगे और यही आशा सत्ता पक्ष से भी है तभी सभी जनता की उम्मीदों पर खरे उतर सकेंगे।
विज्ञापन

सत्र में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने घोषणा की कि हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर दर्जा मिल गया है। उन्हें इसकी बहुत बधाई। उसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी सीट पर खड़े हुए और कहा, 15वीं विधानसभा को विपक्ष के नेता के रूप में भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता मिले हैं। उनका हरियाणा की राजनीति में एक ऐसा नाम हैं जो राजनीतिक अनुभव, विधायी कार्यों की गंभीरता और गहन प्रशासनिक समझ के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से लेकर विधानसभा व संसद तक, हर मंच पर सक्रिय भूमिका निभाई है। इसी विश्वास के बलबूते वे 4 बार लोकसभा व 6 बार विधानसभा के लिए चुने गए। मुख्यमंत्री के रूप में दस सालों तक इस महान सदन के नेता भी रहे हैं। उनका संसदीय अनुभव, प्रक्रियाओं की गहरी समझ और विषयों पर उनका मजबूत पकड़, सरकार और विपक्ष, दोनों के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष का नेता लोकतंत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वह सरकार की नीतियों पर प्रश्न उठाता है। वह सुझाव देता है और जनता की आवाज को सदन तक पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें