फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: UHBVN ने आठ दिव्यांग कर्मियों की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाई, शेष को मूल कार्यालय में लौटने के निर्देश

Sat, 27 Sep 2025 10:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

यूएचबीवीएन से डीएचबीवीएन में प्रतिनियुक्त अन्य कर्मचारियों को तुरंत अपने मूल कार्यालय में शामिल होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
बिजली विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएन) ने प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2022 में प्रतिनियुक्ति पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में भेजे गए 44 एलडीसी/सीएमसी में से 8 दिव्यांग कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ा दी गई है। इन कर्मचारियों की सेवाएं अब समान शर्तों पर 31 मार्च 2026 तक डीएचबीवीएन में जारी रहेंगी।
विज्ञापन


वहीं, यूएचबीवीएन से डीएचबीवीएन में प्रतिनियुक्त अन्य कर्मचारियों को तुरंत अपने मूल कार्यालय में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि सभी संबंधित कर्मचारी मुख्य अभियंता/प्रशासन, यूएचबीवीएन, पंचकूला के कार्यालय में तत्काल रिपोर्ट करें।

इस संबंध में निगम ने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और संबंधित एक्सईएन को सूचना भेज दी है। साथ ही, डीएचबीवीएन हिसार प्रशासन एवं मानव संसाधन शाखा को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित कर्मचारियों को शीघ्र यूएचबीवीएन मुख्यालय पंचकूला में कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहें।
विज्ञापन


यह आदेश हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा) की स्वीकृति से जारी किया गया है। आदेश की प्रति सतर्कता निदेशालय, विधि शाखा, कंपनी सचिव और निगम की आईटी शाखा को भी भेजी गई है, ताकि इसे वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें