फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Roadways: यात्रियों को मोबाइल पर मिलेगी बसों की जानकारी, विभाग तैयार कर रहा ट्रैकिंग एप, ये होगा फायदा

Wed, 29 Jan 2025 08:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा परिवहन विभाग एक मोबाइल एप तैयार कर रहा है। हरियाणा परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में जानकारी दी है। विज ने कहा कि हरियाणा में परिवहन विभाग को आधुनिक रूप से कार्य करने के लिए जल्द ही एक टैकिंग एप लाया जा रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज। - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए सरकार की तरफ से नई एप लाई जा रही है। लोग अब मोबाइल पर रोडवेज बसों का शेड्यूल देख सकेंगे। इसके लिए हरियाणा परिवहन विभाग एक मोबाइल एप तैयार कर रहा है। हरियाणा परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में जानकारी दी है। विज ने कहा कि हरियाणा में परिवहन विभाग को आधुनिक रूप से कार्य करने के लिए जल्द ही एक टैकिंग एप लाया जा रहा है। एप को तैयार करने का काम चल रहा है। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


मंत्री विज ने कहा कि परिवहन विभाग के एप में कौन सी बस कब आती है और कब जाती है, इस प्रकार की सभी जानकारियां यात्रियों को एप के माध्यम से मुहैया करवाई जाएगी। यह एप आम व्यक्ति के मोबाइल फोन में भी होगी और वह देख सकेगा कि हरियाणा रोडवेज की कौन सी बस आ रही है और जहां पर अमुक व्यक्ति खड़ा है, वहां पर वह अमुक बस कितनी देर में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इस एप से विभाग के साथ-साथ यात्रियों को भी लाभ होगा। क्योंकि जब यात्री को पता होगा कि बस आ रही है तो वह वैकल्पिक परिवहन से जाने की कोशिश नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें