फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: प्रदेश में रुकेगी बिजली की चोरी... जारी किए हेल्पलाइन नंबर, राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने क्यों लिया फैसला

Mon, 18 Aug 2025 04:11 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Haryana News: हरियाणा में बढ़ती बिजली चोरी की समस्या को देखते हुए राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर लोग शिकयत कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Helpline - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने दो विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसमें कॉल सेंटर नंबर 0172-2801240 और टोल फ्री नंबर 1800-180-2124 शामिल हैं। ये टोल फ्री नंबर 24 घंटे और सातों दिन संचालित रहता है, जबकि कॉल सेंटर नंबर 0172-2801240 सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा। इस हेल्पलाइन नंबर के जरिये उपभोक्ताओं और गैर उपभोक्ताओं को बिजली चोरी के जुर्माने की राशि का भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित करने का उद्देश्य है। 

विज्ञापन


टोल फ्री नंबर के माध्यम से आमजन बिजली चोरी, अवैध कनेक्शन से संबंधित शिकायतें और सुझाव सीधे ब्यूरो तक पहुंचा सकते हैं। जबकि कॉल सेंटर नंबर के माध्यम से आमजन को बिजली चोरी के जुर्माने की राशि का भुगतान करने के लिए जागरूक किया जाता है। 

राज्य प्रवर्तन ब्यूरो का मानना है कि बिजली चोरी न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ भी डालती है। इसको ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिक आसानी से शिकायत दर्ज करा सकें और विभाग तत्काल कार्रवाई कर सके। इसके साथ ही समय पर बिल चोरी की राशि का भुगतान करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें