फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: साझा मोर्चा 16 को अंबाला छावनी में करेगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा लंबित मांगों को लेकर 16 जून को अंबाला छावनी में प्रदर्शन करेगा। इसके बाद परिवहन मंत्री अनिल विज ज्ञापन देगा। 16 जुलाई तक अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन करने का एलान भी किया।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के निशान सिंह, वीरेंद्र सिंगरोहा, जगदीप लाठर, नीरज शर्मा, मायाराम उनियाल, श्रीभगवान लाठर, संजीव कुमार ने बयान जारी करके आरोप लगाए कि प्रदेश में कर्मचारियों की कमी है। अभी भी चालक, परिचालक, बसों की मरम्मत करने वाले मैकेनिक व हेल्परों की कमी है। इस कारण बसों के संचालन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन के पदाधिकारियों अशोक खोखर, दिनेश हुड्डा, जयबीर घनघस, बलदेव, चमन, देवेंद्र ने बताया कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन होगा। मंडल आयुक्तों को भी ज्ञापन साैंपे जाएंगे। 24 जून को गुरुग्राम, 2 जुलाई को रोहतक, 9 जुलाई को करनाल और 16 जुलाई को फरीदाबाद में प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें