फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी 5 व 6 सितंबर को करेंगे राज्यव्यापी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। निजीकरण रोकने और अपनी मांगों को मनवाने के लिए मोर्चा 5 और 6 सितंबर को हड़ताल करेगा। 26 अगस्त को सभी डिपो और सब-डिपो पर प्रदर्शन का निर्णय लिया है। यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। कर्मचारी इस दौरान अपने महाप्रबंधकों के माध्यम से परिवहन मंत्री को संशोधित मांग पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिंगरोहा व महासचिव दिनेश हुड्डा ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की 14 यूनियनों ने एकजुट होकर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा बनाया है। मोर्चा के नेताओं ने सभी यूनियनों से आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने का आह्वान किया है। इसका लक्ष्य रोडवेज विभाग को निजीकरण से बचाना व कर्मचारियों की जायज मांगों को लागू करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें