फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: पीएमटी अभ्यर्थियों के लिए हरियाणा रोडवेज ने बसों की व्यवस्था की

विज्ञापन
विज्ञापन
- हर दिन चलेंगी अतिरिक्त बसें, पंचकूला में ड्यूटी पर रहेंगे अधिकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में होने वाले फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) को लेकर सरकार ने अभ्यर्थियों की सुविधा के बसों का इंतजाम किया है। 15 अप्रैल से पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में शुरू होने वाले पीएमटी के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

जारी पत्र के अनुसार रोजाना करीब 3000 उम्मीदवार इस टेस्ट में हिस्सा लेंगे जो अगले 80-85 दिनों तक चलेगा। ऐसे में उम्मीदवारों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए हर डिपो से रोज 5 बसें चलाई जाएंगी। ये बसें जीरकपुर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन (पंचकूला साइड) से स्टेडियम तक जाएंगी और वापस भी आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पंचकूला व चंडीगढ़ से अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है जो बस स्टैंड और स्टेडियम पर व्यवस्था संभालेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि रोजाना यह व्यवस्था सही तरीके से लागू हो ताकि अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें