फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: देवीलाल की विरासत पर सियासी घमासान, दिग्विजय चौटाला का इनेलो पर वार; दुष्यंत को बताया असली सिपाही

Sat, 02 May 2026 08:10 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिग्विजय ने मौजूदा घटनाक्रम को लेकर इनेलो पर निशाना साधते हुए संकेत दिए कि अब इनेलो नेता इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं। चर्चा है कि ऊपर से चुप्पी के निर्देश हैं और मामले को जल्द ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
दिग्विजय चाैटाला की पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने फेसबुक पोस्ट के जरिए चौटाला परिवार की राजनीतिक विरासत और मौजूदा सियासी हालात को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने लिखा कि चौधरी देवीलाल की राजनीति का सबसे बड़ा सिद्धांत था कि कार्यकर्ता की मुश्किल में सबसे पहले उसके साथ खड़ा हुआ जाए।
विज्ञापन


दिग्विजय ने मौजूदा घटनाक्रम को लेकर इनेलो पर निशाना साधते हुए संकेत दिए कि अब इनेलो नेता इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं। चर्चा है कि ऊपर से चुप्पी के निर्देश हैं और मामले को जल्द ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी चल रही है।

साथ ही कांग्रेस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि विपक्ष भी फिलहाल दूरी बनाए नजर आ रहा है। ऐसे में दिग्विजय ने साफ तौर पर दुष्यंत चौटाला को संघर्ष के केंद्र में रखा। समर्थकों के मुताबिक, जब कार्यकर्ता पर संकट आता है तो दुष्यंत ही खुलकर मैदान में उतरते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चौटाला परिवार की विरासत, कार्यकर्ता सम्मान और राजनीतिक साहस को लेकर हरियाणा की सियासत में नई चर्चा छिड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें