फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में कांवड़ यात्रा 11 से पुलिसकर्मियों की छुटि्टयां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के दाैरान श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए हैं। राज्य के सभी जिलों में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 11 जुलाई से यात्रा समाप्ति तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा सभी संवेदनशील स्थानों, नाकों और शिविर स्थलों पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 24 घंटे गश्त लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस चौकी या 112 हेल्पलाइन पर दें। उन्होंने पुलिस बलों को निर्देशित किया कि वे किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक अशांति या अफवाह की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें। सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखें।
विज्ञापन






ये जारी किए दिशा-निर्देश

- कांवड़ शिविर मुख्य सड़कों से दूर लगाने होंगे।

-होटलों व ढाबों पर खाने-पीने की वस्तुओं की सूची और दरें स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होंगी।

-यात्रा के दौरान एलपीजी सिलिंडर, धारदार हथियार व भाले साथ न रखें।

- डीजे और तेज आवाज में संगीत न बजाएं।

-दुकानदार 10 फीट से ऊंची कांवड़ न बेचें ताकि बिजली की तारों से कोई दुर्घटना न हो।

-कांवड़ लाने वाले और आयोजक अपने पहचान पत्र साथ रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें