शनिवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने की घोषणा तय मानी जा रही है। एचओए चुनाव कराने के लिए नियुक्त प्रशासक रिटायर्ड जस्टिस एचएस भल्ला ने चुनाव को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार किया है।
हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) के चुनाव में दिग्गजों के नामांकन और जीत की सुगबुगाहट के बीच राजनीतिक व प्रशासनिक अमले में पूरी तरह से हलचल जारी है। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की प्रक्रिया चली। शनिवार शाम पांच बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद विजेताओं के नाम घोषित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर भाजपा नेता मीनू बेनीवाल, महासचिव पद पर पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, उपाध्यक्ष पद पर गुरुग्राम से भाजपा विधायक मुकेश शर्मा, सह सचिव पद पर हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के खेल अधिकारी रविंदर पन्नू, उपाध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के भाई सतपाल संधू सहित छह आईएएस अधिकारियों और खेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित कुल 21 हस्तियों ने नामांकन किया है। चूंकि कुल 21 पदों होने के नाते सभी का चुनाव जीतना तय माना जा रहा है, अगर किसी कागजी प्रक्रिया में आपत्ति नहीं आती है।
अब शनिवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने की घोषणा तय मानी जा रही है। एचओए चुनाव कराने के लिए नियुक्त प्रशासक रिटायर्ड जस्टिस एचएस भल्ला ने चुनाव को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार किया है।