फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा के गृह सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, साइबर ठगों ने की धोखाधड़ी की कोशिश

Tue, 04 Nov 2025 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गृह सचिव ने इस संबंध में चेतावनी जारी करते हुए कहा कि फेसबुक पर पल्लवी अग्रवाल नाम से किसी ने मेरे नाम और तस्वीर का दुरुपयोग किया है। यह खाता मित्रता अनुरोध भेज सकता है या धन की मांग भी कर सकता है।
विज्ञापन
होम सेक्रेटरी सुमिता मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की गृह सचिव डॉ. सुमिता के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर धोखाधड़ी की कोशिश का मामला सामने आया है। खुद गृह सचिव ने इस संबंध में चेतावनी जारी करते हुए कहा कि फेसबुक पर पल्लवी अग्रवाल नाम से किसी ने मेरे नाम और तस्वीर का दुरुपयोग किया है। यह खाता मित्रता अनुरोध भेज सकता है या धन की मांग भी कर सकता है। कृपया किसी भी संदिग्ध अनुरोध का जवाब न दें और न ही स्वीकार करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामला साइबर पुलिस, पंचकुला को रिपोर्ट कर दिया गया है और फर्जी खाते के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी को ऐसा खाता दिखे तो तुरंत फेसबुक पर रिपोर्ट विकल्प के माध्यम से उसकी सूचना दें।

विशेषज्ञों के अनुसार, साइबर ठग अब सरकारी अधिकारियों, राजनेताओं और प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों को भरोसे में लेते हैं और बाद में धन उधार या आपातकालीन मदद के बहाने ठगी की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह सचिव ने कहा कि सोशल मीडिया पर जागरूक रहना ही सबसे बड़ा बचाव है। किसी भी ऑनलाइन बातचीत या वित्तीय अनुरोध को सत्यापित किए बिना उस पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें