हरियाणा की आईपीएस अधिकारी स्मिति चौधरी का निधन हो गया। वह एंटी करप्शन ब्यूरो में एसपी के पद पर तैनात थीं। आईपीएस अधिकारी स्मिति चौधरी के पति भी आईपीएस हैं।
2012 कैडर की आईपीएस स्मिति चौधरी (48) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। स्मिति चौधरी अंबाला के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में एसपी पद पर तैनात थीं और 2 फरवरी 2024 से छुट्टी पर चल रही थीं।
विज्ञापन
स्मिति चौधरी के पति राजेश कुमार भी आईपीएस अधिकारी हैं। वह अपने आईपीएस पति के साथ महाराष्ट्र के नासिक में रहकर इलाज करवा रही थीं। जींद के डूमरखां गांव की मूल निवासी स्मिति के भाई यशेंद्र सिंह हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस हैं। स्मिति चौधरी चरखी दादरी में एसपी, अंबाला में हरियाणा सशस्त्र बल की पहली बटालियन में कमांडेंट भी रहीं।