फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बजट की तैयारी में जुटी हरियाणा सरकार, गुरुग्राम में उद्योगपतियों से मिले सीएम नायब सैनी

Thu, 02 Jan 2025 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नायब सिंह सैनी का यह पहला बजट होगा, जो फरवरी के तीसरे हफ्ते में पेश होगा। हरियाणा सरकार ने पहली बार बजट के लिए लोगों से भी सुझाव मांगे हैं। पिछली बार सरकार ने बजट में 1.89 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया था जो पिछले वर्ष की तुलना में 11 फीसदी अधिक था।
विज्ञापन
उद्योगपतियों से मिले सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुझाव लेना शुरू कर दिया है। वीरवार को उन्होंने गुरुग्राम में उद्योगपतियों के साथ बैठक की। शाम को वह चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ बैठक करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


शुक्रवार को वह रोहतक में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और उनसे सुझाव लेंगे। नायब सिंह सैनी का यह पहला बजट होगा, जो फरवरी के तीसरे हफ्ते में पेश होगा। हरियाणा सरकार ने पहली बार बजट के लिए लोगों से भी सुझाव मांगे हैं। पिछली बार सरकार ने बजट में 1.89 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया था जो पिछले वर्ष की तुलना में 11 फीसदी अधिक था। इस बार सरकार का बजट दो लाख करोड़ से ऊपर जाने का अनुमान है। हरियाणा सरकार बजट में ही महिलाओं को हर महीने 2100 देने की योजना का भी प्रावधान करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें