फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनसा देवी मंदिर में नतमस्तक हुए राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

Wed, 01 Jan 2025 04:23 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी हैं। वह नव वर्ष के पहले दिन पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया।
 
विज्ञापन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय नव वर्ष 2025 के पहले दिन पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर पहुंचे। उनके साथ परिवार के सदस्य भी थे। नए साल के पहले दिन राज्यपाल ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन

 

राज्यपाल ने कहा कि माता मनसा देवी के चरणों में राज्य के नागरिकों की तरक्की और कुशलता की कामना करते हैं। हरियाणा आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की करे और नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढ़े। नए साल पर हरियाणा सरकार राज्य में नवीनतम कार्य करने का संकल्प लें। खास कर कृषि, सिंचाई, स्वरोजगार क्षेत्र में भी प्रगति करें ताकि प्रदेश का हर युवा नई सोच और उमंग के साथ आगे बढ़ सके। इस लक्ष्य को लेकर चलने से नागरिकों में भी आर्थिक खुशहाली का दौर आएगा। 

राज्यपाल ने कहा कि नए साल पर हम यह प्रण लें कि किसान एवं गरीब लोगों के उत्थान के लिए कार्य करें ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक जीवनस्तर बढटे और उन्हें आगे बढ़ेने के अवसर सुलभ हों। किसान देश का अन्नदाता हैं, किसान हितों के लिए कार्य करना प्रदेश व देश में आर्थिक सफलता के द्वार खोलना है।  
विज्ञापन


बंडारू दतात्रेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। भारत की विश्व स्तर पर आर्थिक क्षेत्र में अद्वितिय वृद्धि सुनिश्चित हो और आम नागरिकों की इसमें अहम भागीदारी की मंगलकामना करते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी जनता के हितार्थ और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की प्रबल भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें