फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: शिक्षा विभाग ने HKRN शिक्षकों का ब्यौरा मांगा, वेतन-सेवा संबंधी कार्यों के लिए रिकॉर्ड होगा व्यवस्थित

Wed, 06 May 2026 12:43 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जिलों को भेजे गए निर्धारित प्रारूप में कर्मचारी का नाम, पद, एचकेआरएन पहचान संख्या, संबंधित नीति संख्या और अन्य आवश्यक विवरण भरकर निदेशालय को भेजना होगा।
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मौलिक शिक्षा निदेशालय, पंचकूला ने राज्य के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से कार्यरत शिक्षकों का विस्तृत ब्यौरा मांगा है। विभाग ने यह जानकारी दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पत्र के अनुसार शारीरिक शिक्षा सहायक के 1431, चित्रकला सहायक के 571 और अधिशेष प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के 679 पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी एकत्र की जाएगी। कुल मिलाकर 2600 से अधिक शिक्षकों का विवरण मांगा गया है।

जिलों को भेजे गए निर्धारित प्रारूप में कर्मचारी का नाम, पद, एचकेआरएन पहचान संख्या, संबंधित नीति संख्या और अन्य आवश्यक विवरण भरकर निदेशालय को भेजना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी जानकारी नवीनतम और सही होनी चाहिए।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया का उद्देश्य संविदा पर लगे शिक्षकों का सटीक रिकॉर्ड तैयार करना है, ताकि भविष्य में वेतन भुगतान, सेवा विस्तार और विभागीय नीतियों के क्रियान्वयन में सुविधा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें