फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस के उदयभान-तंवर को नई जिम्मेदारी: पंजाब में मतदाता बचाओ अभियान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

Mon, 19 Oct 2026 03:42 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

उदयभान को मानसा, संगरूर, पटियाला और बरनाला जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अशोक तंवर रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, खन्ना, मोहाली और मलेरकोटला में अभियान से जुड़ा काम देखेंगे।  
विज्ञापन
उदयभान और अशोक तंवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और अशोक तंवर को पंजाब में संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दोनों को मतदाता बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों नेता संबंधित क्षेत्रों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों के साथ दौरा कर अभियान की गतिविधियों में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के जारी आदेश के अनुसार, उदयभान को मानसा, संगरूर, पटियाला और बरनाला जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अशोक तंवर रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, खन्ना, मोहाली और मलेरकोटला में अभियान से जुड़ा काम देखेंगे। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने जिला कांग्रेस समितियों और संबंधित संगठनों को पर्यवेक्षकों के साथ सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।

उदयभान अप्रैल 2022 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। वह चार बार विधायक रह चुके हैं और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। अशोक तंवर सिरसा से सांसद रह चुके हैं। 2019 में कांग्रेस छोड़ने के बाद वह आम आदमी पार्टी और भाजपा में रहे। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर सिरसा से हारने के बाद उन्होंने कांग्रेस में वापसी की थी। अब दोनों नेताओं को पंजाब में पार्टी के अभियान को आगे बढ़ाने का जिम्मा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें