फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कानून व्यवस्था की खराब हालत पर कांग्रेस ने राज्यपाल से की मुलाकात, साैंपा ज्ञापन

Thu, 13 Nov 2025 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस ने कहा है कि राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, गैंगवार, नशा तस्करी और महिलाओं पर अत्याचार के मामलों ने जनता में भय का माहौल बना दिया है। हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की चीज़ नहीं बची।
विज्ञापन
राज्यपाल को ज्ञापन साैंपते कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह वीरवार पार्टी विधायकों के साथ चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपकर दखल देने की मांग रखी।  

विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा है कि राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, गैंगवार, नशा तस्करी और महिलाओं पर अत्याचार के मामलों ने जनता में भय का माहौल बना दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की चीज़ नहीं बची, अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और सरकार सिर्फ बयान दे रही है।
विज्ञापन


ज्ञापन में हाल के दिनों में हुई हत्या, लूट और साइबर ठगी की घटनाओं का ज़िक्र किया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री के तमाम दावे जमीन पर नहीं उतर रहे हैं और डीजीपी के सख्त आदेशों के बावजूद पुलिस व्यवस्था ढर्रे पर नहीं लौट सकी है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने विधानसभा सत्र में भी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार से जवाब मांगा था, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने पर अब पार्टी ने सीधे राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें