फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस का ऑपरेशन ट्रैकडाउन: 1631 अपराधी दबोचे, 319 कुख्यातों की गिरफ्तारी

Thu, 13 Nov 2025 07:49 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि यह ऑपरेशन हरियाणा पुलिस की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का नतीजा है। उन्होंने दो टूक कहा कि अपराध चाहे किसी भी रूप में हो, अब कानून का शिकंजा उससे तेज होगा।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस का राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन ट्रैक डाउन अपराधियों के लिए अब काल साबित हो रहा है। डीजीपी ओपी सिंह के निर्देशन में चल रही इस मुहिम के तहत 12 नवंबर तक प्रदेशभर में 1631 अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें 319 कुख्यात और अंतरराज्यीय बदमाश शामिल हैं।

अंबाला में ईरानी गैंग धराशायी

अंबाला पुलिस ने देशभर में ठगी और चोरी की 105 वारदातों में शामिल अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के सरगना गुलाम अब्बास उर्फ रिहाना रजवी समेत चार अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और वारदात में प्रयुक्त दो स्कूटी बरामद की हैं।

डबवाली में नशा तस्करों पर वार

डबवाली पुलिस ने 1.25 करोड़ रुपये की 256 ग्राम हेरोइन सहित तीन बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर हरियाणा और पंजाब में हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

काला राणा गैंग पर शिकंजा

यमुनानगर में पुलिस ने कुख्यात काला राणा गैंग के दो सक्रिय सदस्य मनीष सिंगारी और तरुण सिंगारी को पकड़ा है, जो हत्या और रंगदारी के मामलों में वांछित थे।

पलवल में इनामी आरोपी गिरफ्तार

एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में पलवल पुलिस ने हत्या के मामले में फरार 5000 रुपये के इनामी आरोपी चंद्रभान को जींद से गिरफ्तार किया। डीजीपी ने कहा कि हरियाणा में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं। हमारी सिर्फ एक नीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें