फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम नायब सैनी का एक्शन: प्रदूषण बोर्ड के 2 क्षेत्रीय अधिकारी सस्पेंड, आरडब्ल्यूए की शिकायतों पर कार्रवाई

Fri, 02 Oct 2026 03:26 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दोनों अधिकारियों के खिलाफ गुरुग्राम की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में प्रदूषण और पर्यावरण से जुड़े मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दो क्षेत्रीय अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। गुरुग्राम उत्तर की क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा और गुरुग्राम दक्षिण के क्षेत्रीय अधिकारी मुकुल कुमार को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ गुरुग्राम की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में प्रदूषण और पर्यावरण से जुड़े मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए थे। विकास परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के संज्ञान में शिकायतें आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करने और नियमों की अनदेखी पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में विकास परियोजनाओं की प्रगति के साथ-साथ शहर में प्रदूषण नियंत्रण और नागरिकों की शिकायतों के निपटारे की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें