फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 21 दिन चलेगा गीता जयंती महोत्सव, सीएम नायब सैनी ने दी जानकारी; कहा-51 देशों में भी होगा आयोजन

Mon, 03 Nov 2025 10:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम नायब सैनी ने कहा कि इस बार गीता महोत्सव में मध्य प्रदेश पार्टनर की भूमिका में रहेगा। 24 नवंबर को विधिवत पूजन से गीता महोत्सव शुरू होगा। 51 देशों में गीता महोत्सव का आयोजन होगा, उनका लाइव प्रसारण भी होगा। 
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र में इस साल गीता जयंती महोत्सव 21 दिन चलेगा। सीएम नायब सैनी ने सोमवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि 10वां गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा। सीएम ने बताया कि 25 नवंबर को पीएम मोदी कुरुक्षेत्र आएंगे। गीता महोत्सव के लिए 34 देशों को निमंत्रण दिया गया है।

विज्ञापन




सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में आगमन पर कहा था कि गीता स्थली के नाम से कुरुक्षेत्र को जाना जाए, हम ऐसे प्रयास करेंगे। श्री कृष्ण के उपदेश को पांच हजार 163 वर्ष हो गए हैं। माॅरिशस, कनाडा, अमेरिका, श्रीलंका सहित अनेक विदेशों में गीता महोत्सव मनाया जा चुका है। इस बार गीता महोत्सव में मध्य प्रदेश पार्टनर की भूमिका में रहेगा। 24 नवंबर को विधिवत पूजन से गीता महोत्सव शुरू होगा। 51 देशों में गीता महोत्सव का आयोजन होगा, उनका लाइव प्रसारण भी होगा। 26 नवंबर से 30 नवंबर तक कथा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दाैरान सीएम नायब सैनी के साथ ज्ञानानंद महाराज भी माैजूद थे। ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने से एक अद्भुत परिवर्तन देखने को मिला है वह सब अनुभव कर रहे हैं। इससे कुरुक्षेत्र को विश्व में एक पहचान मिली है। सब कथावाचक अब कुरुक्षेत्र आने को लेकर इच्छुक हैं। भागवत गीता को विश्व पटल पर एक पहचान मिली है। 

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था कि शांति और श्रद्धा की आवश्यकता महसूस होगी तो उसे गीता के मार्ग पर ही चलना होगा। सीएम ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीतने पर मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। सीएम ने कहा कि गीता महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने से अलग पहचान मिली है। 
विज्ञापन


सभी जिला मुख्यालयों में 1 दिसंबर को गीता जयंती के दिन 1800 विद्यार्थियों द्वारा गीता का वैश्विक पाठ किया जाएगा। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर भी कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोनों आयोजनों में गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें