हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर पहुंच गए हैं। वह 4 से 6 अक्टूबर तक 'सिंग' के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक का करेंगे दौरा
मुख्यमंत्री अपने सिंगापुर प्रवास के दौरान वहां के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक का दौरा करेंगे। इसके अतिरिक्त, शाम को सिंगापुर बिज़नेस फोरम द्वारा आयोजित एक डिनर कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
#WATCH | Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini reaches Singapore. He will participate in various events at the Singapore-India Network for Growth (SING) Forum 2026 from October 4 to 6. He will also meet with various delegates at a dinner hosted by the Singapore Business Forum. (Video Source: CMO)
जंगल सफारी प्रोजेक्ट के मद्देनजर सिंगापुर सफारी का अवलोकन
देर शाम मुख्यमंत्री हरियाणा में प्रस्तावित जंगल सफारी प्रोजेक्ट के मद्देनजर सिंगापुर सफारी का अवलोकन भी करेंगे।