हरियाणा सरकार ने सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार करीब 13 लाख युवाओं ने सीईटी के लिए पंजीकरण कराया है। ऐसे में परिवहन विभाग को काफी संख्या में बसों का इंतजाम करना पड़ेगा। विभाग ने इससे निपटने के लिए बसों की बुकिंग के लिए पोर्टल खोलने का फैसला लिया है। परीक्षार्थियों को पोर्टल के माध्यम से बताना होगा कि वह किस जिले से कहां जाना चाहते हैं। इससे परिवहन विभाग को पता चल सकेगा की कितनी बसों का इंतजाम करना होगा। हरियाणा सीईटी 26 व 27 जुलाई को होने जा रहा है।