फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई एजेंडों पर लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक वीरवार को सिविल सचिवालय के चौथी मंजिल के मुख्य सभा कक्ष में होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है। बैठक में एक एचसीएस अधिकारी की जबरन सेवानिवृत्ति पर फैसला लिया जा सकता है। एचसीएस अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। वहीं, पिछली बैठक में दो एजेंडों पर फैसला नहीं लिया जा सका था, उन पर भी इस बैठक में निर्णय लिया जा सकता है। बैठक में मानसून सत्र के बारे में विचार-विमर्श किया जा सकता है। मानसून सत्र अगस्त में होने की संभावना है। इसके अलावा कर्मचारियों से संबंधित कुछ मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें