फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Cabinet: हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीख समेत कई एजेंडों पर लगेगी मुहर

Thu, 26 Jun 2025 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बैठक में एक एचसीएस अधिकारी की जबरन सेवानिवृत्ति पर फैसला लिया जा सकता है। एचसीएस अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। वहीं, पिछली बैठक में दो एजेंडों पर फैसला नहीं लिया जा सका था, उन पर भी इस बैठक में निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल के मुख्य सभा कक्ष में होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है। 
विज्ञापन


बैठक में एक एचसीएस अधिकारी की जबरन सेवानिवृत्ति पर फैसला लिया जा सकता है। एचसीएस अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। वहीं, पिछली बैठक में दो एजेंडों पर फैसला नहीं लिया जा सका था, उन पर भी इस बैठक में निर्णय लिया जा सकता है। बैठक में मानसून सत्र के बारे में विचार-विमर्श किया जा सकता है। मानसून सत्र अगस्त में होने की संभावना है। इसके अलावा कर्मचारियों से संबंधित कुछ मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा।  

हरियाणा के सीएम सैनी ने कहा एंटी करप्शन ब्यूरो का नाम बदलकर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो किया गया है। इसकी मंजूरी कैबिनेट ने दी है। इसके अलावा कैबिनेट ने एचसीएस अधिकारी अश्वनी कुमार को जबरन रिटायर करने का फैसला लिया है। इस अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इस संबंध में विभागीय कार्रवाई चल रही है। जल्द ही इसके ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें