हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का संभावित कार्यक्रम जारी हो गया है। बजट सत्र सात से 25 मार्च तक चलेगा। होली से एक दिन पहले 13 मार्च को बजट पेश होगा। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में बजट सत्र की तारीखों पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन
संभावित कार्यक्रम के अनुसार, 7 मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 8 और 9 मार्च को अवकाश रहेगा। 10 से 12 मार्च तक अभिभाषण पर चर्चा होगी, 13 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर वित्त मंत्री पहली बार 2025-26 का बजट पेश करेंगे। 14 से 16 मार्च तक अवकाश रहेगा। 17 और 18 मार्च को बजट अनुमानों पर चर्चा होगी। 19, 20 और 21 को कोई सिटिंग नहीं होगी।22 और 23 मार्च को शनिवार रविवार का अवकाश रहेगा।
24 मार्च को सीएम बजट अनुमानों पर हुई चर्चा का जवाब देंगे। 25 मार्च को कई विधायी कार्य होंगे। बजट सत्र की अवधि पर अंतिम मुहर बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लगेगी।