गुरुग्राम में फूल मंडी, गोहाना में एशिया की सबसे बड़ी मंडी बनेगी
इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने और भी बड़ी घोषणाएं की हैं। गुरुग्राम में फूल मंडी बनाने का प्रस्ताव पेश किया गया है। गोहाना में एशिया की सबसे बड़ी मंडी बनाई जाएगी। एक हजार पशुओं वाली गोशाला को एक ई-रिक्शा और इससे ज्यादा पशुओं वाली गोशाला को दो ई-रिक्शा देने के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा हर 10 किलोमीटर के दायरे में सस्कृंति माॅडल स्कूल खुलेगा। वहीं, अब हरियाणा के स्कूलों में बच्चों को फ्रेंच भाषा भी पढ़ाई जाएगी।