फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: चार लाख धारक नहीं ले रहे राशन, रद्द होंगे कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में चार लाख कार्डधारक राशन नहीं ले रहे हैं। अब सरकार ने इनकी सूची बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी ताकि इनके राशन कार्डों को जल्द से जल्द रद्द किया जा सके।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक में बताया कि इस महीने का राशन 30 मई तक सभी डिपो में पहुंच चुका था। केवल दो फीसदी दुकानों में किसी कारण से आपूर्ति में बाधा आई है। इसे भी जल्द दूर कर लेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय पर पूरा राशन डिपो तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। कई बार आपूर्ति न होने के कारण अनाज और तेल अलग-अलग समय पर पहुंचता है, जिससे उपभोक्ता को राशन के लिए चक्कर लगाने पड़ते है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
मंत्री नागर ने कहा कि साल 2014 के बाद का भारत विकास की राह पकड़ चुका है। आज तमाम क्षेत्रों में 2014 से पहले और बाद की व्यवस्थाओं की सूची बनाएंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखकर आपको खुशी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें