फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Board Paper Leak: CM सैनी का एक्शन, चार DSP व 25 पुलिस अधिकारी निलंबित; पांच परीक्षा निरीक्षकों पर FIR

Sat, 01 Mar 2025 10:14 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के अलावा, के चार परीक्षा निरीक्षक और प्राइवेट स्कूल की एक परीक्षा निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। 
विज्ञापन
दीवारों पर चढ़कर पर्चियां फेंकते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने 10वीं व 12 की परीक्षा के दौरान केंद्रों से प्रश्न-पत्र आउट होने व नकल होने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इनमें चार डीएसपी और तीन एसएचओ शामिल हैं। इन सभी पर यह कार्रवाई ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने पर की गई है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास भीड़ नहीं किए जाने के आदेश दिए गए थे, साथ ही केंद्रों के पास धारा 163 (पहले धारा 144) लागू थी। इसके बावजूद नकल करवाने वाले केंद्रों के भीतर तक पहुंच गए।

विज्ञापन

सरकारी स्कूल के चारों परीक्षा निरीक्षक व दो सेंटर सुपरवाइजर भी निलंबित
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के अलावा, चार परीक्षा निरीक्षक और प्राइवेट स्कूल की एक परीक्षा निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। साथ ही, सरकारी स्कूल के चारों परीक्षा निरीक्षक व दो सेंटर सुपरवाइजर को भी निलंबित किया गया है। वहीं, इन मामलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नकल करवाने व पेपर परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के आरोप में अब तक चार बाहरी व्यक्तियों और आठ विद्यार्थियों पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। पेपर आउट होने के मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन होगा जिम्मेदार
सीएम ने सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिए कि परीक्षा केंद्र के समीप कोई भी व्यक्ति भटकना नहीं चाहिए। चाहे कोई भी व्यक्ति हो, वह परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर होना चाहिए। इस बारे में यदि कोई भी शिकायत शिकायत आती है तो संबंधित जिला प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार होगा। उल्लेखनीय है कि लगातार दो दिन से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पेपर आउट हो रहा है। अब सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें