उत्तर प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति की कवायद शुरू होने के बाद हरियाणा में भी हलचल तेज हो गई है। हरियाणा में भी भाजपा अध्यक्ष का चुनाव होना है। पार्टी चुनाव के लिए आज पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर सकती है। पर्यवेक्षक की नियुक्ति के साथ ही पार्टी भाजपा अध्यक्ष के चुनाव का शेड्यूल जारी करेगी। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में मौजूदा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के साथ राज्य के दो कैबिनेट मंत्री व एक पूर्व मंत्री का नाम शामिल है।