फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्को-टेरर नेटवर्क पर हरियाणा एटीएस का शिकंजा: सात गिरफ्तार, पंचकूला क्लब फायरिंग मामला सुलझा

Tue, 22 Sep 2026 02:22 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

13 सितंबर की अलसुबह सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में फायरिंग हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। गोलीबारी में एक युवती घायल हुई थी। जांच में पता चला कि पांच युवक दो गाड़ियों में क्लब पहुंचे थे। शराब पीने के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद एक आरोपी ने गाड़ी से पिस्तौल निकालकर दो गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला के क्लब में हुई फायरिंग की जांच ने हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) को अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क तक पहुंचा दिया। एटीएस ने अपने पहले मामले को सुलझाते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर एक्सयूवी और स्कॉर्पियो गाड़ी, मोटरसाइकिल, अमेरिका निर्मित पिस्टल, 30 बोर पिस्टल, तीन कैश काउंटिंग मशीन, पांच मोबाइल फोन, 12 जिंदा कारतूस और 529 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। एटीएस के एसपी वरुण सिंगला ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

13 सितंबर को क्लब में हुई थी फायरिंग
एसपी ने बताया कि 13 सितंबर की अलसुबह सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में फायरिंग हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। गोलीबारी में एक युवती घायल हुई थी। जांच में पता चला कि पांच युवक दो गाड़ियों में क्लब पहुंचे थे। शराब पीने के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद एक आरोपी ने गाड़ी से पिस्तौल निकालकर दो गोलियां चला दीं।
विज्ञापन


वारदात के समय तीन आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया गया। एक आरोपी एसएएस नगर और तीन को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया। शुरुआती पूछताछ और तकनीकी जांच में इनके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले। इसके बाद जांच एटीएस को सौंप दी गई।

तकनीकी जांच से हथियार और नशे की कड़ी मिली
तकनीकी जांच के आधार पर फायरिंग करने वाले आरोपी को 15 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद हथियार उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले आरोपी को 19 सितंबर को लुधियाना से पकड़ा गया। पुलिस रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर मोटरसाइकिल में छिपाकर रखी 529 ग्राम चिट्टा हेरोइन बरामद हुई। उसके ठिकाने से 30 बोर पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और कैश काउंटिंग मशीन भी मिली।

अमेरिका में बैठे हैंडलरों के इशारे पर सप्लाई
जांच में सामने आया कि नेटवर्क के कुछ हैंडलर विदेश, खासकर अमेरिका में बैठे हैं। आरोप है कि वे स्थानीय सदस्यों को रहने की जगह, वाहन और पैसे उपलब्ध कराते थे। इनका इस्तेमाल ड्रोन के जरिये सीमा पार से पहुंचने वाली नशे, हथियारों और अन्य आपत्तिजनक सामग्री की खेप को तय ठिकानों तक पहुंचाने में किया जाता था।

एटीएस अब नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन, पैसों के लेन-देन, हथियार और नशीले पदार्थों के स्रोत तथा विदेश में बैठे हैंडलरों से संपर्क की जांच कर रही है। सभी आरोपियों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। एसपी के अनुसार, जांच आगे बढ़ने पर और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें