चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 15 तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1121 करोड़ 39 लाख रुपए की राशि सीधे 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों के खातों में डाली गई।
हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त आज जारी की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरण कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 15 तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1121 करोड़ 39 लाख रुपए की राशि सीधे 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों के खातों में डाली गई। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 9 लाख 98 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 209 करोड़ 69 लाख रुपये की राशि डाली गई है।