फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: गुरुग्राम में 7 से होगा शहरी विकास पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुरुग्राम में 7 नवंबर से तीन दिन शहरी विकास, स्मार्ट परिवहन समाधानों और बुनियादी ढांचे के नवाचार में राज्य की प्रगति को लेकर मंथन होगा। राज्य में किस तरह से नवाचारों के साथ और बेहतर कार्य हो इस पर भी चर्चा होगी। हरियाणा को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी मिली है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने 9 नवंबर तक आयोजित होने वाले 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस-कम-एक्सपो 2025 की तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम का उद्घाटन 7 नवंबर को केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल करेंगे जबकि मुख्यमंत्री सैनी 8 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह 9 नवंबर को समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए करते हुए अधिकारियों को तैयारियों में जुट जाने के आदेश दिए। इस तीन दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न नगर निगमों के चेयरमैन, मेयर भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी हरियाणा के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें