फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया से मिलने वाले फीडबैक को सरकार गंभीरता से लेती है : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में वूमेन जर्नलिस्ट वेल्फेयर ट्रस्ट की महिला पत्रकारों से मुलाकात कर उनके साहस, संघर्ष और पत्रकारिता में योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला पत्रकार चुनौतियों के बीच समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं और सरकार मीडिया से मिलने वाले फीडबैक को गंभीरता से लेती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महिला, युवा, किसान और गरीब चार मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से राज्य में बेटियों के जन्म अनुपात में सुधार हुआ है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने और रोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही गुरुग्राम और नूंह में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए मूनक नहर पाइपलाइन परियोजना पर भी काम तेज किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें